फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जिला, एक वैक्सीन लेकिन रेट 250 तो कहीं 1000

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना वायरस से बचाव के लिए 18 वर्ष यानी युवा वर्ग के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। इसके लिए 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था। वैक्सीन के लिए युवा बढ़ चढ़कर कोविन एप वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन भी करा रहे हैं, जबकि गुरुग्राम के अधिकांश सरकारी और निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन की बुकिंग के स्लॉट भर चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को कुछ निजी अस्पतालों के स्लॉट दिखाई दिए, जिसे देखकर युवा हैरत में पड़ गए। दरअसल कोविन एप पर जिले में कुछ दूरी पर स्थित निजी अस्पतालों में एक ही वैक्सीन के अलग-अलग रेट दिख दे रहे हैं। मसलन, युवा वर्ग के लिए कुछ अस्पतालों में कोविशील्ड वैक्सीन का चार्ज 250, तो किसी अस्पताल में उसी वैक्सीन के लिए 1000 रुपये दाम दिख रहा है। कोविन एप पर एक ही वैक्सीन के दाम में अंतर को देखकर युवा भ्रम में पड़ गए कि किसे सही माने और किसे गलत।
एप अपडेट नहीं या रेट सहीं नहीं
एक ही वेबसाइट यानी कि कोविन एप पर एक ही वैक्सीन के दो अलग-अलग दाम को लेकर लोग सवाल उठाने लगे हैं। कुछ लोग मान रहे हैं कि रेट अपडेट नहीं हुए हैं, कुछ कह रहे हैं कि एप अपडेट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविन एप पर कोरोना वैक्सीन के अलग-अलग दामों को देखकर भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है, लेकिन रजिस्ट्रेशन करा लिया है।
-रूबल चौहान, निवासी सेक्टर-9
कोरोना के बचाव के टीका लगाना जरूरी है। सरकारी अस्पतालों में काफी समय लगेगा, इसलिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है
-आकाश वशिष्ठ, सेक्टर-4
महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। वैक्सीन से कुछ उम्मीद जागी है लेकिन अलग रेट कन्फ्यूज कर रहे हैं। हमने तो पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है।
-मोनिका , निवासी सेक्टर-5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें