फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर हर्ले डेविडसन पर पलटी, एक की मौत

Mon, 24 Aug 2020 06:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार सुबह पौने छह बजे भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार में आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर रोड के दूसरी तरफ जा रही हर्ले डेविडसन बाइक सवार पर पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में हर्ले सवार निजी फाइनेंस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई। कार में सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। ये नाबालिग बताए जा रहे हैं। अस्पताल में उनकी भी हालत गंभीर है।

डीएलएफ फेज-2 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि पेशे से बिल्डर सेक्टर-65 निवासी राहुल मलिक और निजी फाइनेंस कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी आलोक गुप्ता (49) अलग-अलग बाइकों पर गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे।
विज्ञापन


डीएलएफ फेज-2 रैपिड मेट्रो स्टेशन से करीब 200 मीटर आगे सड़क के दूसरी तरफ तेज रफ्तार फोर्ड फिगो कार डिवाइडर से टकराई। रफ्तार अधिक होने और टक्कर लगने के कारण कार डिवाइडर के बीच तारबंदी को तोड़ते हुए मेट्रो पिलर से टकराई और फिर उछलकर हर्ले डेविडसन सवार आलोक गुप्ता पर जा गिरी।

पीछे दूसरी बाइक पर आ रहे उनके दोस्त राहुल मलिक राहगीरों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान आलोक की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई और क्षतिग्रस्त कार व बाइक को हटवाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार सवार दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें