अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस ने देश भर से 9.11 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी टास्क बेस्ड फ्रॉड करके ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।
एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान की अगुवाई में साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस में तैनात मुख्य सिपाही चुन्नी लाल की टीम ने राजस्थान के जोधपुर निवासी रितिक चौधरी को गिरफ्तार किया। आरोपी से बरामद किए एक मोबाइल व सिम कार्ड की जांच कराने पर सामने आया कि आरोपी के खिलाफ देश भर में करीब 9.11 करोड़ रुपये की ठगी करने के संबंध में कुल 2470 शिकायतें और 75 केस दर्ज हैं जिनमें से साइबर क्राइम थाना ईस्ट सहित दो केस हरियाणा में दर्ज हैं।