फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कृषि मंत्रालय के सचिव की कार से नगदी व लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में चोरों ने कृषि मंत्रालय के अपर सचिव की कार का शीशा तोड़ नगदी व लाखों का अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पुरानी दिल्ली निवासी अंशुल गुप्ता ने कहा कि शनिवार की सांय करीब आठ बजे गुड़गांव के लेजरवैली पार्क स्थित रूटस कैफे में आए थे। उन्होंने कार को पार्क कर दिया था। करीब सवा नौ बजे वे वापिस आए तो देखा कि कार की पिछली खिड़की और पीछे का शीशा टूटा हुआ था। चोरों ने भारी पत्थर से कार का शीशा तोड़ दिया और कार की डिग्गी में रखा बहन दामिनी गुप्ता का सूटकेस लेकर फरार हो गए। सूटकेस में करीब 25 हजार की नगदी, करीब सवा लाख रुपये का लैपटॉप व आई पैड, हेयर ड्रायर, हैंडबैग, कोच हैंडबैग, शूज, परफ्यूम, वॉच, 3 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित करीब चार लाख रुपये का सामान था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें