फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुंडन में गए परिवार के घर से डेढ़ लाख नकद और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लौटने पर अलमारी से नकदी व गहने गायब मिले
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बदमाशों ने पल्ला थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और साड़ियां चुरा ली। ताला टूटा हुआ देखकर घटना की जानकारी पड़ोसी ने फोन पर मकान मकान मालिक को दी। पुलिस ने 26 मई को पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शास्त्री कॉलोनी पल्ला निवासी सियाराम ने बताया कि वह अपने बच्चे के मुंडन करवाने के लिए परिवार सहित उत्तर प्रदेश गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। 18 मई को पड़ोसी ठाकुर ने फोन कर बताया कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने के बाद उसने गांव से ही डायल-112 पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से मकान पर दोबारा ताला लगवा दिया। सियाराम ने बताया कि मुंडन कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण वह तुरंत फरीदाबाद नहीं लौट सका। 26 मई को घर पहुंचकर उसने सामान की जांच की तो लोहे की अलमारी से बैग में रखे 1.50 लाख रुपये नकद गायब मिले और छानबीन करने पर सोने, चांदी के गहने और 13 साड़ियां भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें