गुरुग्राम। अपराध शाखा फर्रुखनगर की पुलिस ने मुबारकपुर चौक के पास से पिस्टल व दो कारतूस सहित एक युवक को पकड़ा। आरोपी की पहचान मुबारिकपुर गांव निवासी मनोज उर्फ मोनू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी मनोज से पूछताछ में पता चला कि मुबारिकपुर गांव में किसी निजी कंपनी की पार्किंग का ठेका लिया करता है जिस कारण उसका कुछ लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा था। उसने यह पिस्टल लड़ाई-झगड़े के कारण 35 हजार रुपये में उत्तर प्रदेश के रहने वाले किसी व्यक्ति से खरीदी थी। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि आरोपी मनोज पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के तहत एक मामला पहले भी गुरुग्राम में दर्ज है। ब्यूरो