फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एपीके लिंक भेजकर साइबर ठगी करने मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एपीके लिंक भेजकर साइबर ठगी करने मामले में एक आरोपी को 7 जुलाई को अलवर से गिरफ्तार किया गया। साइबर अपराध थाना पश्चिम की पुलिस ने एमसीजी बिल अपडेट कराने के नाम पर ठगी करने के मामले में आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी अरबाज खान (22) के रूप में हुई है। इस मामले में दो आरोपियों नरेंद्र लववंशी व वसीम फिरोज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि जून 2025 में शिकायतकर्ता से ठगी गई राशि से एक पेट्रो कार्ड रिचार्ज किया गया था जोकि आरोपी नरेंद्र के नाम था। आरोपी नरेंद्र ने यह पेट्रो कार्ड आरोपी वसीम को और वसीम ने आरोपी अरबाज को बेचा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें