गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए सीमित सीटों पर ऑन द स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित आईटीआई में जाकर खाली सीटों और उपलब्ध ट्रेड की जानकारी ले सकते हैं। संस्थान स्तर पर पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। एडीसी सोनू भट्ट ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, फिटर, प्लंबर, वेल्डर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग, मोटर वाहन मैकेनिक और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे रोजगारपरक ट्रेड उपलब्ध हैं। ट्रेड के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं, 10वीं या 12वीं पास निर्धारित है। प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष है। अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित आईटीआई में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अधिक जानकारी admissions.itiharyana.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। संवाद