फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेसर क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने पर जोर दें अधिकारी : पी राघवेंद्र राव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन ने मानेसर नगर निगम के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पी राघवेंद्र राव ने मानेसर में हरियाली बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को नगर निगम मानेसर के कार्यालय में नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मानेसर व आस-पास के क्षेत्रों में प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए जरूरी कार्य योजना बनाने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को मानेसर क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने पर भी जोर देने की बात कही।

बैठक के चेयरमैन पी राघवेंद्र राव ने कहा कि नगर निगम मानेसर के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एचएसआईआईडीसी, ट्रैफिक पुलिस, जीएमडीए और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी बनाकर प्रदूषण को नियंत्रित करने का एक्शन प्लान बनाए। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से कहा कि मानेसर व आसपास हॉट स्पॉट एरिया को चिन्हित करके उसे ग्रीन स्पाॅट में तब्दील किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में उन्हें बताया गया कि नगर निगम की ओर से नगर निगम क्षेत्र में कुल 183 बल्क वेस्ट जनरेटर्स (बीडब्ल्यूजी) हैं। इनमें 76 सोसाइटियां, 12 होटल, 23 बैंक्वेट हाॅल, 47 शिक्षण संस्थान और 25 रेस्टोरेंट हैं। नगर निगम की टीम द्वारा समय-समय पर इन बीडब्ल्यूजी का निरीक्षण किया जाता है। यदि इनमें प्रोसेसिंग को लेकर अनियमितता मिलती है तो चालान किया जाता है। इस पर चेयरमैन ने कहा कि सभी विभाग मिलकर इन बीडब्ल्यूजी संचालकों के साथ मिलकर एक संयुक्त बैठक करें और इन्हें प्रोसेसिंग के लिए प्रेरित करे।
उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गुरुग्राम में ऐसी सड़क और चौराहों को चिन्हित करें जहां पैदल चलने वाले यात्रियों के कारण यातायात प्रभावित होता है, ताकि वहां पर फुट ओवरब्रिज आदि विकल्प की संभावना तलाशी जा सके। इसपर पुलिस विभाग के अधिकारी ने बताया कि कुछ जगह को चिन्हित किया जा चुका है अन्य जगहों की सूची जल्द ही बना ली जाएगी।

उन्होंने अवैध रूप से निर्माण का मलबा और औद्योगिक कचरा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी जगहों को चिन्हित किया जाए जहां पर इस प्रकार का कचरा ज्यादा पड़ा हुआ है। इससे निपटने के लिए औद्योगिक संगठनों को शामिल किया जाना चाहिए। साथ ही कूड़े डालने वाली जगहों पर सीसीटीवी लगाए जाने चाहिए, ताकि कूड़ा,कचरा डालने वाली गाड़ियों को ट्रेस करके उसे पकड़ा जा सके।




हरियाली बढ़ाने पर जोर से अधिकारी

उन्होंने बैठक में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओपन स्पेस, सेंट्रल वर्ज और पार्कों में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। हरियाली बढ़ाने के लिए निजी कंपनियों का सहयोग लेने का सुझाव भी दिया। बैठक के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ डंपिंग साइट और राष्ट्रीय राजमार्ग का भी दौरा किया। यहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डंपिंग साइट पर ट्रोमेल मशीन के पास बिजली की व्यवस्था करें ताकि रात में भी प्रोसेसिंग का काम जारी रहे। दिन-रात काम करके यहां पड़े कूड़े का जल्द निपटान करना सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पड़े मलबे को उठाने के निर्देश भी उन्होंने निगम अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन




बैठक में नगर निगम के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग, अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार, एसीपी सुखबीर सिंह, उप-निगम आयुक्त विनोद नेहरा,नगर निगम के एसई विजय ढ़ाका, आईएमटी मानेसर एसएचओ योगेश कटारिया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ विजय चैधरी, एसडीओ सिद्धार्थ, एसडीओ दिव्यांश कृष्णा, जेई दिगंबर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें