फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में कोई कोताही न बरतें अधिकारी : राव नरबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव ने निगम अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को मानेसर नगर निगम कार्यालय में निगम अधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों में निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा कि सफाई, जलापूर्ति, सामुदायिक सुविधाएं और पर्यावरण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की कोताही न बरतें।


आयुक्त आयुष सिन्हा ने उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह को निगम की ओर से करवाए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में अगले महीने से घरों से कूड़ा उठाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। निगम ने विभिन्न गांवों के विकास के लिए 70 करोड़ रुपये की राशि के कामों की सूची तैयार कर ली है। इसके अलावा गांव नखड़ौला में ऑडिटोरियम, गांवों में बच्चों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी आदि बनाने के कामों की अनुमति लेने के लिए भी प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी की ओर से नगर निगम का कार्यालय बनाने के लिए 3 एकड़ भूमि दी गई है। कार्यालय के निर्माण पर होने वाले खर्च की अनुमति शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय से ली जाएगी। इसके अलावा सीवर के पानी को ट्रीट करने के लिए जीएमडीए की ओर से गांव नाहरपुर में 25 एमएलडी का एसटीपी बना दिया गया है। इस एसटीपी में पानी छोड़ने के बाद निगम के दो बड़े गांवों मानेसर और नाहरपुर में होने वाले जलभराव से मुक्ति मिली है। आयुक्त ने बताया कि गांव बांस कुसला, हरिया, नाहरपुर कासन और ढाणा गांवों के लिए नहरी पानी की सप्लाई के लिए जीएमडीए के साथ मिलकर संयुक्त प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके अलावा गांव बामड़ौली में जीएमडीए ने नहरी पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। गांव शिकोहपुर के पार्षद ने मंत्री के सामने अपने वार्ड की समस्या रखते हुए बताया कि गांव में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण अधूरा है। गांव में एक पीएचसी का निर्माण करवाया जाए, गांव की जमीन का सिजरा रेकाॅर्ड बनाया जाए। इंडोर स्टेडियम का रख-रखाव आदि किया जाए। इस पर राव नरबीर सिंह ने निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन कामों को प्राथमिकता से पूरा करें। इसके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने भी निगम क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र राव नरबीर सिंह को सौंपा।




सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर के कार्यालय का उद्घाटन किया

निगम अधिकारियों के साथ बैठक से पहले उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने सेक्टर-8 स्थित नगर निगम कार्यालय में सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव और डिप्टी मेयर रीमा चौहान के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने दोनों को पदासीन कराया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वरिष्ठ उप महापौर व उपमहापौर की सक्रिय भूमिका नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक बेहतर बनाएगी। इसके बाद राव नरबीर सिंह ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।
विज्ञापन




इस दौरान उनके साथ पटौदी के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, संयुक्त आयुक्त हितेंद्र शर्मा, उप-निगम आयुक्त अपूर्व चैधरी, डीटीपी राजेंद्र शर्मा, एक्सईएन मंदीप धनखड़, पार्षद बाल किशन, दिनेश यादव, संगीता यादव, कंवरपाल, रीपू शर्मा सहित निगम अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें