फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लिफ्ट दी, बंधक बनाया...और सब लूट लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने कंपनी कर्मी को फरीदाबाद छोड़ने की बात कहकर बैठाया था कार में
विज्ञापन

नंबर गेम - 16,900 रुपये कराए ट्रांसफर


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कार सवार युवकों ने रात को लिफ्ट देने के बहाने कंपनी कर्मी को बंधक बनाकर उसके मोबाइल से 16900 रुपये ट्रांसफर कर लिए। वहीं, मोबाइल, लैपटॉप, पर्स भी लूट लिया। आरोपियों ने कंपनी कर्मी को इफको चौक से फरीदाबाद छोड़ने की बात कहकर कार में बैठाया था। वारदात के बाद पीड़ित को जेनपैक्ट चौक के पास उतारकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर 19 जून को अज्ञात युवकों के खिलाफ डीएलएफ फेज-2 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
डबुआ काॅलोनी (फरीदाबाद) निवासी अभिनव मिश्रा ने पुलिस को बताया कि कहा कि वे गुरुग्राम स्थित कंसेंट्रिक्स कंपनी में एडवाइजर के पद पर काम करते हैं। 18 जून की देर रात करीब 1.30 बजे कंपनी से निकलकर फरीदाबाद जाने के लिए इफको चौक के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी समय वहां पर एक कार आकर रुकी, जिसमें चालक व दो अन्य युवक बैठे थे। अभिनव मिश्रा ने फरीदाबाद जाने के लिए पूछा तो चालक ने उनको कार में अगली सीट पर बैठा लिया। कुछ दूर पर जाते ही पिछली सीट पर बैठे दोनों युवकों ने गमछे से गला दबाकर पेट पर चाकू लगा दिया व दो-तीन मुक्के भी मारे। उनसे मोबाइल, लैपटाॅप, पर्स ले लिया। वहीं, यूपीआई का पासवर्ड पूछकर मोबाइल में 16 हजार रुपये व एयरटेल पेमेंट बैंक से 900 रुपये ट्रांसफर किए। पर्स में 1800 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। आरोपियों ने कार में पीड़ित को करीब एक घंटे घुमाने के बाद डीएलएफ फेज-5 क्षेत्र स्थित जेनपैक्ट चौक के पास उतारकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर कार की पहचान की जा रही है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें