फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पोषण ट्रैकर से होगी अतिकुपोषित बच्चों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक से सात सितंबर तक जिलेभर में चलेगा अभियान, 12 रुपये में मिलेगा संतुलित आहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले में आज भी कुपोषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होता है। कुपोषण के चलते बच्चे विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सात दिनों के भीतर अति कुपोषित बच्चों की पहचान करने का निर्णय लिया है। चिन्हित बच्चों को सरकार की पोषण योजना के तहत मात्र 12 रुपये में संतुलित आहार उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य बच्चों को पोषण युक्त भोजन देकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है। यह प्रयास न केवल बच्चों के शारीरिक विकास के लिए, बल्कि उनके मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

पोषण की जरूरत को समझते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग सही आहार के महत्व को समझें और अपने दैनिक जीवन में पोषण तत्वों से भरपूर भोजन को शामिल करें। स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी वर्कर के सहयोग से बाल विकास विभाग बच्चों को डाइट प्लान तैयार करके देंगे।
विज्ञापन

जिले में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
एसीएस सुधीर राजपाल के निर्देशानुसार जिले में व्यापक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इनका उद्देश्य बच्चों की स्वास्थ्य जांच करना है, विशेष रूप से अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनके लिए उचित डाइट प्लान तैयार करना। पोषण ट्रैकर के माध्यम से इन बच्चों की प्रगति पर नियमित निगरानी रखी जाएगी और आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह पहल बच्चों के समग्र स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

एक से सात सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर के साथ मिलकर पोषण ट्रैकर की मदद से अति कुपोषित बच्चों की पहचान जाएगी। इन बच्चों की स्वास्थ्य जांच करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। -अनुपमा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें