फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने दूसरे दिन दो घंटे पेन डाउन हड़ताल की। नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने नीति बंद करने या म्यूचुअल विकल्प देने की मांग की। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा और डीजीएचएस मनीष बंसल ने एसोसिएशन के राज्य प्रधान विनीता बांगड़ व राज्य कोषाध्यक्ष सुमन कुंडू से बैठक की। इसमें नर्सिंग कैडर पर एमओटीपी लागू न करने पर सहमति बनी। मेवात-पलवल भत्ता देने और नई भर्ती के बाद कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर्स को गृह जिलों में स्थानांतरित करने पर भी सहमति हुई। पिछले वर्ष से बंद यूनिफॉर्म अलाउंस एरियर सहित जल्द जारी होगा। 7200 रुपये नर्सिंग अलाउंस और ग्रुप-बी में शामिल करने पर अलग बैठक का निर्णय लिया गया। इन सहमतियों के बाद एसोसिएशन ने हड़ताल स्थगित कर दी। मीडिया कोऑर्डिनेटर पूनम ने बताया कि रात की ड्यूटी और दूरदराज के तबादलों से महिला कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी परेशानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें