गुरुग्राम। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम सेक्टर-75 ए में 220/33 केवी सबस्टेशन बना रहा है। यह सबस्टेशन पहले सेक्टर-72 में प्रस्तावित था, पर जमीन विवाद के कारण जगह बदली। इसे 75 करोड़ रुपये की लागत से अगस्त 2027 तक पूरा किया जाएगा। इससे अरावली के गांवों और सदर्न पेरिफेरल रोड की सोसाइटियों को बिजली मिलेगी। सेक्टर 75 से 80 तक की सोसाइटियों को 33 केवी लाइन का लाभ होगा। संवाद