फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पालीक्लीनिक में नर्स पर गर्भवती से अभद्रता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दी लिखित शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-31 स्थित पालीक्लीनिक में नर्स द्वारा एक आठ महीने की गर्भवती महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता सुनीता के पति उमेश ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ नियमित जांच के लिए पालीक्लीनिक पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद नर्स ने बिना किसी कारण के उनके साथ गलत व्यवहार शुरू कर दिया। जब उन्होंने नर्स के व्यवहार पर आपत्ति जताई, इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई।

आरोप है कि बहस के दौरान नर्स ने महिला की जांच करने से साफ इनकार कर दिया और धमकी भरे लहजे में कहा कि जहां चाहो इलाज करवा लो। पीड़िता के परिजन इस व्यवहार से काफी आहत हुए और उन्होंने इस घटना की लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि न केवल अभद्रता की गई बल्कि गर्भवती महिला के इलाज से भी इनकार किया गया और किसी तरह का समाधान नहीं बताया गया। गंभीर आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। परिजन मांग कर रहे हैं कि दोषी नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य गर्भवती महिला के साथ ऐसा व्यवहार न हो। उमेश का कहना था कि भविष्य में इस तरह का व्यवहार किसी के साथ न हो इसके लिए विभाग को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें