फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीएचसी में बढ़े मरीज, 300 लोगों ने कराया इलाज

विज्ञापन
पीएचसी पर जांच कराते हुए मरीज। संवाद
विज्ञापन
प्रदूषण और मौसम में बदलाव से बढ़े मरीज, तीन पीएचसी में 300 लोगों ने कराया इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण और मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। इसके चलते मानेसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे है। क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता काफी खराब होने के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही हैं। इनमें सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और जुकाम के मरीज अधिक आ रहे हैं। शनिवार को भांगरौला, कासन व नखडौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब 300 मरीज जांच और इलाज के लिए पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, प्रदूषण के साथ मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। खासकर सांस और गले से जुड़ी समस्याओं के मरीज सामने आ रहे हैं।नखड़ौला पीएचसी के डॉ. तरुण चोपड़ा ने बताया कि मौसम में बदलाव और प्रदूषण दोनों का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों को जरूरी सलाह दी जा रही है। साथ ही पीएचसी के स्टाफ को भी मरीजों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि सभी मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें