फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुबह-शाम बढ़ी ठंड, दिन में धूप करा रही गर्मी का अहसास

विज्ञापन
शनिवार को शहर का मौसम रहा साफ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। मिलेनियम सिटी में अब सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। तापमान में गिरावट आने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम घरों से निकलने वाले लोग अब स्वेटर और जैकेट पहनकर बाहर निकल रहे हैं।

शहर में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। सुबह और शाम जहां ठंड का अहसास हो रहा है, वहीं दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है। ऐसे में लोगों को दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस हो रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण रात और सुबह के समय ठंड बढ़ रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान करीब 13.1 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें