फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मरीजों की संख्या तो बढ़ी लेकिन कम हुआ संक्रमितों की मौत का अनुपात

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में भले ही कोई खास नहीं आई हो लेकिन कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या करीब तीन गुना तक कम हो गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो सिर्फ जून माह में ही 89 संक्रमितों की मौत हो गई थी लेकिन जुलाई में अब तक सिर्फ 29 मरीजों की मौत हुई है। 30 जून तक जिले में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर 1.70 से भी अधिक थी जो अब कम होकर 1.43 रह गई है।
विज्ञापन

गुरुग्राम में कोरोना मरीजों की मौत का अनुपात सुधरने से पूरे प्रदेश का यह आंकड़ा दुरुस्त हो गया है। अब पूरे प्रदेश में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर महज 1.27 रह गई है। जिले में अब तक 120 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें से 82 मरीज उम्रदराज थे और पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे। वहीं 38 मरीजों की मौत मुख्य रूप से कोरोना के चलते हुई है। मरीजों की संख्या के हिसाब से पूरे प्रदेश में कोरोना से जान गंवाने वालों में अकेले गुरुग्राम से ही 31 फीसदी मरीज शामिल हैं। प्रदेश में अब तक कुल 389 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें 110 महिलाएं व 279 पुरुष शामिल हैं।
आगामी दिनों में और कम कम होगी मृत्यु दर
आगामी दिनों में मरीजों की मौत का आंकड़ा और भी कम होगा क्योंकि अस्पतालों से कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। अब जिले के अस्पतालों में सिर्फ 203 मरीज ही उपचाराधीन हैं, जबकि 930 मरीज होम आइसोलेट हैं। इसमें भी जिला कोविड अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या सिर्फ 12 रह गई है जबकि कोविड हेल्थ सेंटर में 114 मरीज व कोविड केयर सेंटर में 61 मरीज ही रह गए हैं। राहत की बात यह है कि कुल उपचाराधीन मरीजों में से सिर्फ 5 की ही हालत गंभीर है और इनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। सीएमओ के मुताबिक जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों का अनुपात लगातार घट रहा है तो मरीजों के स्वस्थ होने की दर 85 फीसदी से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें