फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा विधानसभा में गूंजेगा नूंह हिंसा मामला

Fri, 18 Aug 2023 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पुनहाना/नूंह। आगामी 25 अगस्त से हरियाणा विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा। प्रदेश के कई मुद्दों के अलावा इस बार नूंह हिंसा का मामला गूंजेगा। इतना ही नहीं बुलडोजर करवाई और गिरफ्तारियों को लेकर भी सरकार से विपक्ष सवाल पूछेगा।

हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता एवम नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने बताया की नूंह हिंसा ने भाजपा सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। मेवात में यात्रा से पहले मोनू मानेसर और बिट्टू बजरंगी के कथित वीडियो को लेकर नूंह जिला प्रशासन, पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को उन्होंने खुद संज्ञान में लाया था। ये भी अपील की थी कि यात्रा में कोई हथियार लेकर ना आए। सोशल मीडिया पर हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर करवाई की जाए। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया, मीडिया ने भी इस मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने बहुत से गरीबों के घरों को बिना नोटिस दिए बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। अब ये परिवार आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।आफताब अहमद ने कहा की विधानसभा में मेवात के मुद्दों के अलावा बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा न मिलना, ईसीटी मुद्दा, कानून व्यवस्था, खेतों में जलभराव और 31 जुलाई की हिंसा के बाद प्रशासन की एकतरफा करवाई आदि मुद्दे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें