फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नूंह पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफ़ाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-सात चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई है। ये वाहन दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से चोरी किए गए थे। सभी वाहनों पर संबंधित थाना क्षेत्रों में चोरी के मुकदमे दर्ज है। नूंह पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना आकेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी राजेश कुमार के दिशा-निर्देशन में एवीटी एवं माइनिंग स्टाफ रोजका मेव प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।। टीम ने थाना आकेड़ा, जिला नूंह में दर्ज मामले में दो शातिर वाहन चोर नदीम पुत्र पप्पू निवासी जैताका थाना नगीना और हैदर पुत्र सब्बीर निवासी झिमरावट्ट थाना पिनगवां को गिरफ्तार किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान बरामद की गई मोटरसाइकिलें थाना प्रह्लादपुर, दिल्ली,थाना सोहना, गुरुग्राम, थाना मधवाली, दिल्ली, थाना आदर्श नगर, दिल्ली,थाना सेक्टर 58, फरीदाबाद, गुरुग्राम, थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दिल्ली में दर्ज मामलों से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एवीटी रोजका मेव की टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि ये दोनों आरोपी चोरी की बाइकें बेचने जा रहे हैं। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान सात चोरी की मोटरसाइकिलें, एक चोर चाबी और नौ अलग-अलग बाइक की चाबियाँ भी बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले 7–8 वर्षों से हरियाणा के गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और दिल्ली क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें