फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जैविक खेती करने पर नूंह के किसान सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। छपेरा गांव के किसान रविंद्र व महिला कृषक पूनम को जैविक खेती करने पर हिसार में किसान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। जिले के दोनों किसान जैविक खेती कर कम लागत में खेती करने के साथ-साथ जमीन की उर्वरक क्षमता को भी बढ़ा रहे हैं। वहीं, बिना केमिकल वाले उत्पाद आम लोगों के लिए भी लाभकारी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


नूंह के छपेरा गांव में रहने वाले किसान रविंद्र ने बताया कि वह जैविक खेती करते हैं। उन्होंने गेहूं व गन्ने की खेती जैविक तरीके से की है। इसमें वह जैविक खाद मिलाते हैं। इसके लिए गाय के गोबर वाली खाद, जिसमें गुड़ व नीम के पत्ते आदि सामान डालते हैं। यह खाद जमीन की नमी लंबे समय तक बनाए रखती है। अभी उन्होंने करीब 12 किले जमीन पर इसी प्रकार खेती की है। वहीं, पूनम ने भी इसी प्रकार जैविक खेती करके बिना केमिकल वाले कृषि उत्पादों की फसल उगाई है। जिले के दो किसानों को सम्मानित किए जाने पर इलाके में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि नूंह के लोगों की प्रतिभा को निखारने के लिए मंच मिला है। अभी भी कई सारी ऐसी प्रतिभा है जो मंच का इंतजार कर रही हैं। मेवात के लोग खेती के साथ अन्य फील्ड में भी अच्छा काम करना चाहते हैं, अगर प्रशासन व शासन की तरफ से सहयोग किया जाएगा तो उन्हें आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें