गुरुग्राम। अरावली पहाड़ियों के सुरम्य वातावरण स्थित खोली बाबा मंदिर परिसर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू हो गया। यह शिविर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन (सियास्ते), गुरुग्राम की इकाई द्वारा 24 से 30 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 50 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में सोनिया यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। शिविर के दौरान स्वयंसेवक विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों में भाग लेकर जागरूकता फैलाने, स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा टीम भावना विकसित करने का कार्य करेंगे। शिविर में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और रेस्क्यू से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी, समन्वयक डॉ. कृष्ण पाल, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुला एवं सह-समन्वयक डॉ. मनमोहन भी उपस्थित रहे। संवाद