फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल एनएसजी कमांडो ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सड़क दुर्घटना में घायल हुए एनएसजी कमांडो वैभव सुरेश (24) ने रविवार को मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक जनवरी को हुई दुर्घटना के बाद वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। सूचना मिलते ही मानेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा एनएसजी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

एनएसजी जवान शव लेकर दिल्ली चले गए जहां से हवाई जहाज के जरिए शव महाराष्ट्र भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र निवासी वैभव सुरेश साल 2014 में सशस्त्र सीमा बल में भर्ती होने के बाद 2017 में एनएसजी में आए थे। एक जनवरी की अल सुबह 4 बजे वह बाइक से जा रहे थे कि एनएसजी गेट-2 के पास सड़क किनारे बनी दीवार से धुंध में उनकी बाइक टकरा गई जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट लगी। घायल को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में कई बार सिर का ऑपरेशन होने के बाद रविवार को वैभव सुरेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें