फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नृपेश ठाकुर के आलराउंड प्रदर्शन से प्राइम क्रिकेट अकादमी 69 रन से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्पोर्ट्स 18 के मैदान पर बुधवार को प्राइम क्रिकेट अकादमी ने द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी को 69 रनों से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्राइम क्रिकेट अकादमी 36 ओवर में 345 रन पर ऑल आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज नृपेश ठाकुर ने 49 गेंदों में 85 रन बनाए। अनिंदो नहारे ने 28 गेंदों में 60 और धैर्य ने 34 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। द स्पोर्ट्स मंत्रा से लविश त्यागी ने शानदार गेंदबाज करते हुए 4 विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी 38.2 ओवरों में 276 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज ताबिश अहमद खान ने 54 और लविश त्यागी ने 58 रन बनाए। अर्थ द्विवेदी ने 41 रन की पारी खेली। प्राइम क्रिकेट अकादमी से नृपेश ठाकुर ने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। कप्तान अक्षय ने भी 3 विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें