फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब हर सरकारी स्कूल में होगा श्रमदान पीरियड

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों के लिए श्रमदान पीरियड अनिवार्य रूप से संचालित किया जाएगा। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। श्रमदान पीरियड के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छ आदतों, जल संरक्षण, पौधारोपण और उनकी देखभाल, विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण तथा सामुदायिक सेवा जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा एनएसएस इकाइयों की भागीदारी बढ़ाने और विद्यालयों में हाउस सिस्टम गतिविधियों को भी मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा। इससे विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें