फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मतदाता एक क्लिक पर अपना फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अब मतदाता एक क्लिक पर अपना फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। क्यूआर कोड से मतदाता पहचान पत्र सुरक्षित रहेगा। इसके लिए मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ई-एपिक डाउनलोड कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस सुविधा की शुरुआत सोमवार को 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हुई।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिले के उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ व विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता 15 प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक बेस्ट बीएलओ को भी उपायुक्त ने प्रशंसा पत्र व दो-दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम से पहले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल तरीके से प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मतदाताओं को मतदान करने संबंधी शपथ भी दिलाई गई। इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम मतदाताओं को सशक्त, सचेत, सुरक्षित और जागरूक बनाना था। इस दिवस के उपलक्ष्य में जिला व ब्लॉक स्तर पर स्कूलों व कॉलेजों के छात्र छात्राओं के लिए मतदान के महत्व को लेकर निबंध लेखन, भाषण, मेहंदी, रंगोली, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिता करवाई जाती है। कोविड-19 महामारी के कारण इस बार निबंध, भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं ही करवाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुरुग्राम के एसडीएम जितेंद्र कुमार, सोहना की एसडीएम डॉ. चिनार चहल, पटौदी के एसडीएम प्रदीप कुमार, नगराधीश सिद्धार्थ दहिया, कार्यवाहक नायब तहसीलदार राजेंद्र हुड्डा, कानूनगो जय कुमार व अनिता आदि अधिकारी उपस्थित थे।
आईटीआई में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया
गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी कार्यरत स्टाफ सदस्यों व प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जयदीप कादयान ने मतदान के लिए पात्र प्रशिक्षणार्थियों को मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को मताधिकार का प्रयोग करने संबंधी शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें