फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब 11 बजे के बाद भी होगी डेंगू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने जारी किए आदेश, अन्य रोग के लिए 11 बजे तक ही जांच

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डेंगू के मामलों में इजाफे के साथ ही अस्पताल की कार्यशैली में सुधार देखने को मिलने लगा है। अस्पताल में डेंगू जांच के सैंपल अब 11 बजे के बाद भी लिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। अन्य मरीजों को जांच सैंपल देने के लिए अभी भी पुराने नियम लागू रहेंगे। अमर उजाला ने 23 अगस्त के अंक में प्रमुखता से बताया कि डेंगू के संदिग्ध मरीजों को जांच के लिए 24 घंटे का इंतजार करना पड़ा रहा है। इससे मरीजों की हालात खराब हो रही है और जांच में भी देरी से हो रही है। जानलेवा बीमारी में जांच की देरी के कारण घातक परिणामों की अनदेखी पर अस्पताल प्रबंधन ने भी संज्ञान लिया।
अब अस्पताल प्रबंधन ने अन्य बीमारियों के जांच नमूने 11 बजे तक लिए जाने के आदेश जारी रखे हैं। जबकि, डेंगू मामलों की जांच के लिए सीधे लैब में सैंपल देने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही संदिग्ध व गंभीर मामलों को सीधे भर्ती करने के बाद जांच नमूने लेने के आदेश दिए गए हैं। इससे डेंगू मरीजों की परेशानी काफी हद तक कम हुई है। साथ ही उन्हें जांच के लिए निजी अस्पतालों का रुख करने से राहत मिली है।
विज्ञापन

अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयमाला ने बताया कि अस्पताल में डेंगू मरीजों की अनदेखी नहीं होने देंगे। लैब कर्मचारी को बगैर देरी डेंगू मरीजों की जांच के आदेश दिए गए हैं। गंभीर मामलों को भर्ती कर जांच नमूने लिए जा रहे हैं। अस्पताल में फिलहाल 16 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


चार नए मामले मिले, कुल 70 हुई संख्या
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को डेंगू के चार नए मामलों की पुष्टि की। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिले में अब तक कुल 70 डेंगू पीड़ितों की पहचान की गई है। इसमें से 16 मरीज नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक 27 मरीज ओपीडी में उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं। कुल 33 मरीज अस्पताल में उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। डेंगू एवं मलेरिया रोकथाम विभाग के प्रभारी डॉ. जय प्रकाश ने बताया कि डेंगू के मामलों में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। घरों व संस्थानों के बाहर पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें