फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब अपराधियों की खैर नहीं, 40 नई राइडर बाइक मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। नूंह जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के आदेश पर जिले को 40 नई मोटर साइकिल मिल गई है। जिनको नूंह एसपी वरुण सिंगला ने हरी झंडी दिखा कर थाना, चौकी और नाकों पर निगरानी के लिए रवाना किया है। इन सभी राइडर पर नियमित ड्राइवर रखे गए हैं। साथ ही सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इन 40 और राइडर के आने से जिले में अपराधी किस्म के लोगों पर नकेल कसने में आसानी होगी। अब जिले में कुल 60 राइडर हो गई हैं।
विज्ञापन

नूंह पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने बताया कि इतनी संख्या में बाइक राइडर मिलने से जिले में पुलिस कर्मचारी प्रभावी ढंग से पेट्रोलिंग और गश्त कर पाएंगे। ये राइडर काफी लाभदायक साबित होंगे। एसपी ने कहा कि जिला नूंह के कई गांव व शहरों में काफी गलियां ऐसी हैं, जहां पर पुलिस की गाड़ियां नहीं जा सकतीं, ऐसे में इन दोपहिया वाहनों से वहां आसानी से पहुंचा जा सकेगा। जिससे अपराध को रोकने मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि बाइक राइडर सभी सुविधाओं से लैस हैं। सुबह, शाम और रात को अलग-अलग शिफ्टों पर गश्त पर रहेंगे। एसपी ने कहा कि यह राइडर किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंच सकेंगी।
विज्ञापन

फोटो हरी झंडी दिखाते एसपी वरुण सिंगला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें