गुरुग्राम। जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी है। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए नगर निगम ने हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1973 की धारा 214 के तहत बृहस्पतिवार को टीमों ने 115 घरों में एंटी लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए। इसके साथ ही जिले में अब तक 3161 घरों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जिले में अब तक डेंगू के कुल 60 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, मलेरिया के पांच मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।