फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बच्चों में मौसमी बीमारियों के लक्षण बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच बच्चों में मौसमी बीमारियों के लक्षण बढ़ रहे हैं। अभिभावक खांसी, बुखार, जुकाम और वायरल संक्रमण के साथ बच्चों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 200 अभिभावक बच्चों को ला रहे हैं। इनमें ज्यादातर बच्चों में बुखार, खांसी और जुकाम के लक्षण हैं। डेंगू के मिलते-जुलते लक्षण दिखने पर करीब 10 बच्चों को रक्त जांच के लिए भेजा जा रहा है। बाल रोग के डॉक्टर बलविंदर ने बताया कि मौसम बदलने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। चिकित्सकों ने अभिभावकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्हें पूरे बाजू के कपड़े पहनाने, ठंडी चीजों से परहेज कराने, पर्याप्त पानी पिलाने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने और बीमार व्यक्ति के संपर्क से बच्चों को बचाने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें