गुरुग्राम। जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से लार्वा मिलने पर 5,930 घरों को नोटिस दिए जा चुके हैं। अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 97 लोगों के सैंपल लेकर डेंगू की जांच की गई। जिले में अब तक डेंगू के कुल 63 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, मलेरिया के पांच मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। संवाद