पटौदी। कांग्रेस पार्टी का पार्थ पैलेस जाटौली मंडी रोड पटौदी में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी तीन अक्तूबर को होगा। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पटौदी से कांग्रेस प्रत्याशी रही पर्ल चौधरी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह व पूर्व सांसद राज बब्बर मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। हरियाणा कांग्रेस अनुसूचित विभाग के चेयरमैन मनोज बागड़ी सहित अनेक गणमान्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। संवाद