फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डेंगू की रोकथाम के लिए 61 घरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से एंटी लार्वा मिलने पर घरों को नोटिस देने का अभियान जारी है। शुक्रवार को टीमों ने 61 घरों में एंटी लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए। इसके साथ ही जिले में अब तक 2421 घरों को नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अब तक 12,05,721 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे किया जा चुका है। शुक्रवार को टीमों ने 10,075 घरों का दौरा किया। इस दौरान 152 लोगों के सैंपल लेकर डेंगू की जांच की गई, लेकिन किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। जिले में अब तक डेंगू के कुल 60 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, मलेरिया के पांच मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें