फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लार्वा मिलने पर दो मकान मालिकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो। शहर के वार्ड नंबर 9 और 10 में डेंगू के लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग कर्मी। -लार्वा मिलने पर दो मकान मालिकों को नोटिस - स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने 300 घरों में की जांच
विज्ञापन


- आसपास के घरों के पास किया दवा का छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड नंबर 12 में 16 वर्ष की छात्रा यशिका गोयल की हुई तेज बुखार से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने बुधवार को वार्ड नंबर 9 और 10 में तीन टीमों को भेजकर लगभग 300 घरों में सर्वे करवाया। इस दौरान दो मकानों में लार्वा मिले। मकान मालिकों को नोटिस के साथ आसपास दवा का छिड़काव करवाया गया।
सीएमओ डॉक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 9 और 10 में आशा वर्कर और स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों द्वारा 300 घरों का सर्वे किया गया। इसमें पानी की टंकियां, पानी जमा होने वाले संभावित स्थानों की जांच की गई। साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। वार्ड के दो घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं। ऐसे मकान मालिकों को नोटिस दिए गए हैं और साथ ही गली-मोहल्ले में मच्छर मारने की दवा छिड़की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें