फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पिछले रबी सीजन में खराब हुई फसलों के मुआवजा का वितरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक लगभग 1,700 किसानों को दिया जा चुका है मुआवजा
विज्ञापन

नूंह। एसडीएम नूंह प्रदीप अहलावत ने कहा कि जिले में पिछले रबी सीजन में खराब हुई फसलों के मुआवजे की राशि का वितरण करना शुरू कर दिया गया है। यह मुआवजा सीधे किसानों के खाते में भेजा जाएगा। अब तक लगभग 1,700 किसानों के खातों में मुआवजा भेजा जा चुका है।
एसडीएम प्रदीप अहलावत ने कहा कि सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों को समय पर मुआवजा देने के अलावा किसान हित में कोई भी कदम उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी कभी आसान कार्य नहीं रहा है। किसानों को कभी बारिश की मार तो कभी सूखे की स्थिति से निपटना पड़ता है, ऐसी स्थितियों में किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ जाता है। जलवायु संकट के इस दौर में किसान फसलों का बीमा जरूर करा लें, इससे फसल खराब होने की स्थिति में किसान मुआवजे के हकदार बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल बीमा योजना के लिए किसान क्रेडिट कार्ड या सहकारी बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों का बीमा ऑटोमेटिक बैंक के माध्यम से हो जाता है। वहीं, अगर आपने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पोर्टल पर जाकर आवेदन किया है तो भी आप इस योजना का लाभ ले सकेंगे। साथ ही किसान घर बैठे एप के माध्यम से इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा किसान जन सेवा पर भी जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत फसली ऋण लेने वाले किसान, गैर ऋणी किसान, बंटाईदार किसानों को शामिल किया जाता है। बंटाईदार किसानों को संबंध में स्पष्ट किया किया गया है कि कृषक जिस जिले का निवासी है उस परिधि क्षेत्र में बंटाई की भूमि ही मान्य होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें