फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बादशाहपुर थाना प्रभारी और जांच अधिकारी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मामले में एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा न कराई, 12 जून को होगी सुनवाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक मामले में एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) जमा न करने पर अदालत ने बादशाहपुर थाना प्रभारी और जांच अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि उन पर कार्रवाई क्यों न की जाए। लगातार अदालत की तरफ से एटीआर जमा करने के आदेश देने के बावजूद पुलिस की तरफ से अदालत में रिपोर्ट जमा नहीं की गई। यह आदेश ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनुराग की अदालत ने दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 12 जून को होगी।
विज्ञापन


सागर दुआ ने जुलाई 2021 को अदालत में याचिका दायर कर पारुल शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। अदालत तभी से पुलिस को इस मामले में एटीआर जमा करने के लिए पुलिस को निर्देश देती रही । 22 अप्रैल को अदालत ने बादशाहपुर थाना पुलिस प्रभारी या जांच अधिकारी को अदालत में पेश होकर अदालत में एटीआर दाखिल करने के लिए आदेश दिया था लेकिन अदालत में एटीआर जमा नहीं की गई। इस पर अदालत ने बादशाहपुर थाना प्रभारी व जांच अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वह अदालत को लिखित में बताएं कि अदालत के आदेश की अनुपालना न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें