गुरुग्राम। मेफील्ड गार्डन सेक्टर-50 स्थित एक फ्लैट में कथित अवैध निर्माण को लेकर जिला नगर योजनाकार (एनफोर्समेंट) विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिकायतकर्ता विनीत महाजन ने आरोप लगाया है कि उनके ऊपर वाले फ्लोर के मालिक द्वारा किए गए निर्माण से भवन की सुरक्षा प्रभावित हो रही है, जिससे घर में रह रहे बुजुर्गों की जान को खतरा बना हुआ है। पीड़ित विनीत महाजन के अनुसार उनका फ्लैट एक निजी स्कूल के पास स्थित है। उन्होंने विभाग को दी शिकायत में कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मामले में विभागीय जेई हर्षित ने बताया कि मौके का निरीक्षण करने के बाद भवन मालिक को नोटिस जारी कर दिया गया है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद