फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर गिर सकती है गाज, बीईओ ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। खंड में चल रहे 26 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल जल्द ही बंद हो सकते हैं। इसकी बीईओ कार्यालय की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। खंड क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूल हैं, जो मनमाने तरीके से चल रहे हैं। ऐसे सभी स्कूल संचालकों को नोटिस भेजे गए हैं।

साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चस्पा की गई गैर मान्यता प्राप्त सूची को देखकर ही अपने बच्चों का एडमिशन कराएं या कार्यालय में बीईओ से पूरी जानकारी हासिल कर लें। ज्यादातर ऐसे स्कूल कॉलोनी, स्लम और गांवों में चल रहे हैं। इसमें प्राइमरी, मिडिल श्रेणी के स्कूल हैं। एक सप्ताह के भीतर इन स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पड़ोस के स्कूल में होंगे शिफ्ट

गैर मान्यता प्राप्त स्कूल बंद होने पर अभिभावकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसमें पढ़ने वाले छात्रों का कक्षानुसार नजदीक के गवर्नमेंट स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी कर दिया गया है, ताकि एडमिशन के लिए छात्रों और उनके परिजनों को परेशानी से जूझना न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें