गुरुग्राम। पद्म पुरस्कार 2027 को लेकर जिले में प्रक्रिया तेज हो गई है। हरियाणा सरकार के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग सक्रिय हो गए है और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की पहचान शुरू कर दी गई है। अधिकारियों को कहा गया है कि वे ऐसे व्यक्तियों के नाम आगे बढ़ाएं , जिन्होंने समाज शिक्षा, कला, खेल या अन्य क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 10 जून तक उन व्यक्तियों के नाम भेजने होंगे जिन्होंने शिक्षा व अन्य क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। तय समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। संवाद