संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ शनिवार को सेक्टर-64 स्थित ड्यूस बैडमिंटन अकादमी में किया गया। 25 से 28 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न अकादमियों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसके जतरना जनरल सेक्रेटरी, गुरुग्राम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-11 और अंडर-13 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स में काव्या विनायक, मायरा गोयल, अदिति सिंह, परी यादव और अर्शिया गोयत ने जीत दर्ज की। अंडर-11 बॉयज सिंगल्स में ऋत्विक, श्रेयांश बिश्नोई, लविश अग्रवाल, अथर्व वाधवा और लक्ष्य सैनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स में मायरा मिशी गुप्ता, मेधावी अहलावत, नंदिनी यादव और शाइना गर्ग ने भी बढ़िया खेला। अंडर-13 बॉयज़ सिंगल्स में जिवेन नंदवानी, देव सैनी, रुद्रांश सिंह, रेयांश चावला और समरवीर सांगवान ने शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 28 अप्रैल को होगा।