फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन दो उम्मीदवारों ने जमा कराया पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट में 6 मई तक चलेगी प्रक्रिया, रविवार 5 मई को रहेगा अवकाश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार छह मई तक नामांकन जमा करा सकते हैं। जिला रिटर्निंग अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इनमें एक भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह ने अपना पर्चा दाखिल किया है। जबकि दूसरे फौजी जय कवर त्यागी (दीक्षित) ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप पर अपना पर्चा दाखिल किया है।
डीसी ने बताया कि छह मई तक प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इस बीच 5 मई रविवार काे अवकाश रहेगा। नामांकन लघु सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट रूम में लिए जाएंगे। जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच सात मई की सुबह 11 बजे की जाएगी। 9 मई को दोपहर 3 बजे तक तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसके उपरांत 9 मई को ही दोपहर 3 बजे चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों और आवेदनों की जांच व अन्य सभी तैयारियों के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। नामांकन का कार्य पूर्ण पारदर्शिता व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार संपन्न करवाया जा रहा है। इसके लिए सभी नामांकनों पत्रों की जांच, सुरक्षा राशि सहित सभी कार्यों के लिए अलग-अलग अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशी को लघु सचिवालय की परिधि के अंदर केवल तीन गाड़िया लाने की अनुमति दी गई है। वहीं नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ केवल तीन लोग ही प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें