गुरुग्राम। सेक्टर-21 में पानी के टैंक की सफाई होने के कारण तीन दिन से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। सेक्टर-21 सी पॉकेट निवासी सुमन गुप्ता ने बताया कि गर्मी में पानी की किल्लत ने परेशानी खड़ कर दी है, पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण घर में साफ-सफाई, नहाना व अन्य सभी कार्य नहीं कर पा रहे हैं। लोगों ने आरडब्ल्यूए से टैंकर मंगवाने की मांग की है। पीने के लिए भी लोग बोतल का पानी मंगा रहे हैं। लोगों ने बताया कि सेक्टर के कुछ हिस्सों में थोड़ा बहुत पानी आ रहा है लेकिन सी पॉकेट में जलापूर्ति बिल्कुल बंद है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रकाश लांबा ने बताया कि सेक्टर के पानी के टैंक की सफाई का काम पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। लंबे समय से टैंक साफ नहीं किया गया था। इस कारण पानी की समस्या आ रही है। सफाई का काम पूरा होते ही जलापूर्ति ठीक हो जाएगी। संवाद