फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-38 में जमकर हो रही बिजली की कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुराने व कम लोड के ट्रांसफार्मर, जर्जर होती लाइनों की वजह से सेक्टर-38 के सोसाइटी के लोगों को आए दिन अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों में हालात और खराब हो चुके हैं। डीएचवीवीएन के अधिकारियों से शिकायत के बाद अभी तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-38 सोसाइटी के प्रेसीडेंट धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी सोसाइटी में दो हजार से ज्याद घर हैं। पिछले पांच सालों में यहां बिजली के सुधार के लिए कोई काम नहीं किया गया है। इस कारण लाइनेें जर्जर हो चुकी हैं और पुराने ट्रांसफार्मर वर्तमान समय में लोड उठाने में सफल नहीं हो रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं फॉल्ट हो जाता है। जब तक कर्मचारी उसे ठीक करते हैं, यहां के लोग तीन से चार घंटे की कटौती झेल चुके होते हैं। लो-वोल्टेज भी बड़ी समस्या बनती जा रही है। इलाके के ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए डीएचवीवीएन में अधिकारियों को मांग पत्र सौंप चुके हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सोसाइटी के ट्रांसफार्मरों को बदल लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें