फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे करें जेब की रक्षा: ओटीपी आया न मैसेज... खाते से निकले 1,99,998 रुपये, तीन बार में साफ कर दी यह रकम

Mon, 13 Oct 2025 05:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

पालम विहार सेक्टर-110 निवासी शख्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 सितंबर को उसके बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने तीन बार में 20 हजार रुपये, 79,999 रुपये और 99,999 रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बारे में उसके मोबाइल पर कोई मैसेज या ओटीपी नहीं आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालसाजों ने एक व्यक्ति के खाते से निकले 1,99,998 रुपये निकाल लिए हैं, जबकि उसके पंजीकृत मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई मैसेज। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में एफआईआर दर्ज की है। वहीं फरीदाबाद में जालसाजों ने 7 लोगों से 7.18 लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Trending Videos

पालम विहार सेक्टर-110 निवासी जय कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 सितंबर को उसके बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने तीन बार में 20 हजार रुपये, 79,999 रुपये और 99,999 रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बारे में उसके मोबाइल पर कोई मैसेज या ओटीपी नहीं आया। जब उसने बैंक खाते को देखा तो उसको तीन बार में 1,99,998 रुपयों का अनाधिकृत लेनदेन किया हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बैंक खाते से निकाले रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

फरीदाबाद में जालसाजों ने 7 लोगों से ठग लिए 7.18 लाख रुपये
साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 7 लोगों से 7.18 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में एक युवती भी शामिल है। आरोपियों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क, पार्ट टाइम जॉब, क्रेडिट कार्ड पर ऑफर, नौकरी दिलाने का झांसा समेत अन्य बहाने से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने सभी शिकायतों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें