फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नए कृषि कानूनों से किसी का भी भला नहीं होगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा का शुक्रवार को 54वें दिन भी धरना जारी रहा। मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोख सिंह ने धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को रेल रोको कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा थोपे गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों में ही नहीं, अपितु आमजन में भी जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर वक्ता राव कमलवीर, आरएस राठी और गजे सिंह कबलाना का कहना है कि किसान आंदोलन अब जनांदोलन बन चुका है। इन कानूनों से किसी का भी भला होने वाला नहीं है। सरकार को यह कानून वापस लेने ही पड़ेंगे। सरकार से भी आग्रह किया कि किसानों के संगठनों से वार्ता कर इन तीनों कानूनों को रद्द किया जाए और एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाया जाए, ताकि देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पिछले तीन माह से डटे किसान वापस अपने घरों को जा सकें। किसान संगठन पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि जब तक ये तीनों कानून वापिस नहीं हो जाते, तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। धरने को समर्थन देने वालों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं व श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें