फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बेसमेंट में ईवी चार्जिंग स्टेशन को लेकर नहीं मिली फायर एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बेसमेंट में ईवी चार्जिंग स्टेशन को लेकर फायर एनओसी रुकी
- सोसाइटियों के लोगों में बढ़ी चिंता, अधिकतर जगहों पर बेसमेंट में है ईवी चार्जिंग स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-81 स्थित डीएलएफ अल्टिमा सोसाइटी का फायर एनओसी दमकल विभाग ने इस आधार पर रोक लिया है कि यहां बेसमेंट में इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्जिंग प्वाइंट बने हुए हैं। उन्हें बेसमेंट से ईवी चार्जिंग प्वांइट हटाने के लिए कहा गया है।
पूरे गुरुग्राम के लोगों की चिंता है कि फायर एनओसी रुकी तो सोसाइटी परिसर में कहीं और चार्जिंग प्वाइंट बनाने होंगे। ज्यादातार सोसाइटियों में बेसमेंट की जगह पार्किंग जेनसेट,ईवी चार्जिंग स्टेशन हैं। हालांकि इसको लेकर सरकार की कोई गाइड लाइन नहीं आई है मगर दमकल विभाग ने आग से सुरक्षा के मद्देनजर यह रोक लगाई है।
विज्ञापन


लोगों ने कहा
जब हम ईंधन से भरी गाड़ियां बेसमेंट में रख सकते हैं। ईवी चार्जिंग स्टेशन से मनाही की जरूरत नहीं है। -धर्मवीर सिंह, मैपस्को कासाबेला, सेक्टर-84

राज्य सरकार को कोई शहर की पुरानी सोसाइटियों का ध्यान रखते हुए पूरी गाइड लाइन निकालनी होगी। -गौरव प्रकाश, ब्रिस्क लुंबिनी, सेक्टर-109

फायर एनओसी रुकी तो हमलोग इसे बाहर लगा लेंगे मगर छोटी सोसाइटियों में बाहर इतनी जगह नहीं है। -अचल राव डीएलएफ प्राइमस, सेक्टर-82

पार्किंग में 15 गाड़ियों पर एक ईवी चार्जिंग स्टेशन होना चाहिए। फायर सेफ्टी के मद्देनजर एनओसी रुका होगा। -सुनील सरीन, सह संयोजक द्वारका एक्सप्रेस वे गुड़गांव डेवलपमेंट एसोसिएशन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा
अभी ईवी चार्जिंग स्टेशन को लेकर कोई गाइड लाइन नहीं आई है मगर चार्जिंग स्टेशन पर बैटरी चार्जिंग के दौरान आग की आशंका रहती है। पिछले दिनों इंदौर में चार्जिंग स्टेशन पर आग लगने से सात लोगों की मौत हाे गई थी, इसी को ध्यान में रखते हुए बेसमेंट के चार्जिंग स्टेशन को लेकर फायर एनओसी रोकी गई। - ललित वर्मा, अग्निशमन अधिकारी मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें