फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जमीन के विवाद में गोली मारने मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल का अस्पताल में चल रहा उपचार, पुलिस कर रही गहनता से जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10ए थाना के गढ़ी हरसरू गांव में जमीन के विवाद की रंजिश में 10 अक्तूबर की सुबह 4 बजे सैर पर गए व्यक्ति दिनेश को गोली मार दी थी। घायल दिनेश का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार जमीन के विवाद में गोली मारने मामले में रविवार शाम तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। सेक्टर-93 चौकी की पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बता दें कि गढ़ी हरसरू गांव निवासी दिनेश का आरोपियों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार अल-सुबह दिनेश खेतों की ओर सैर पर गए थे। आरोप है कि खेतों की जमीन को लेकर इनके दादा के भाई पक्ष से ही विवाद चल रहा है। मामला अदालत में भी विचाराधीन है। आरोप है कि दिनेश 10 अक्तूबर की सुबह जब सैर करने गए तो वहां दूसरे पक्ष के 30 से अधिक लोग जेसीबी लेकर पहुंचे थे। वे जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसका दिनेश ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी। बचाव करने दिनेश का भाई पहुंचा तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया गया। गंभीर हालत में दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच व बयान के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें