गुरुग्राम। भारतीय युवा कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पद पर गुड़गांव गांव निवासी निशित कटारिया की नियुक्ति की गई है। इस बारे में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने पत्र जारी कर दिया है। हालांकि, इसका चुनाव 17 जून को हो गया था। इसमें निशित कटारिया ने 29,893 मतों से डेलीगेट फॉर स्टेट प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल की थी। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद दिया है। ब्यूरो