गुरुग्राम। हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के साथ मिलकर एक अगस्त को मेगा मॉक ड्रिल अभ्यास सुरक्षा चक्र का आयोजन करेगा। वित्त आयुक्त राजस्व (एफसीआर) डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह अभ्यास हरियाणा के गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में होगा। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य भूकंप और औद्योगिक रासायनिक खतरों जैसे आपदाओं की स्थिति में वास्तविक समय की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं का गहन मूल्यांकन और सुदृढ़ीकरण करना है। ब्यूरो