फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निश्चय अकादमी 9 विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मेड ईजी स्कूल के मैदान पर खेले गए मुकाबले में निश्चय क्रिकेट अकादमी ने क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्राफ्ट अकादमी ने 38.2 ओवर में 195 रन बनाए। क्राफ्ट के चेतन ने 59 और कप्तान अथर्व यादव ने 54 रन की पारी खेली लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। निश्चय के सारांश पारिख ने 4 और जिश ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए निश्चय क्रिकेट अकादमी ने मात्र 21.2 ओवर में ही मैच जीत लिया। कप्तान मयंक बिष्ट ने 100 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 19 चौके शामिल रहे। उनके अलावा अनुभव गंगोरिया ने 51 रन का अहम योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें